LSG Coach: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने आईपीएल 2025 के लिए अपनी टीम के हेड कोच का ऐलान कर दिया है। संजीव गोयनका ने आज प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें उन्होंने जहीर खान को मेंटर बनाने की पुष्टी की। गोयनका ने इसके साथ ही उन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें ये कहा जा रहा था कि जस्टिन लेंगर की जगह किसी ओर को कोच बनाया जा सकता है। गोयनका ने ये साफ कर दिया है कि लेंगर ही टीम के अगले साल कोच रहने वाले हैं।
एलएसजी के लिए आईपीएल 2024 में जो उथल-पुथल रही, उसके बाद इस बात को लेकर अटकलें बढ़ गई हैं कि क्या लैंगर अगले साल फ्रेंचाइजी में अपनी भूमिका निभाएंगे। हालांकि, गोयनका के हालिया शब्दों ने लैंगर को एलएसजी में उनके कर्तव्यों से मुक्त किए जाने की संभावनाओं को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।
