दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान जेपी डुमिनी ने कहा-आईपीएल है गोल्ड स्टैंडर्ड, SA20 की इससे नहीं कर सकते तुलना

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान जेपी डुमिनी ने कहा है कि SA20 लीग दक्षिण अफ्रीका और दुनिया भर के खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच जरूर है लेकिन इसकी तुलना आईपीएल से नहीं हो सकती।

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज जेपी डुमिनी ने एसए20 लीग को दक्षिण अफ्रीका और दुनिया भर के खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच करार दिया लेकिन साथ ही कहा कि इसकी तुलना इंडियन प्रीमियर लीग से नहीं की जा सकती। डुमिनी ने कहा कि एसए20 लीग की शुरुआत से स्थानीय प्रतिभावान खिलाड़ियों को दुनिया भर के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने के अधिक अवसर मिल रहे हैं जिससे देश के क्रिकेट को फायदा हो रहा है।

JP Duminy

जेपी डुमिनी (फोटो क्रेडिट South Africa Cricket X)

आईपीएल है फ्रेंचाइजी क्रिकेट का गोल्ड स्टैंडर्ड

डुमिनी ने एसए20 द्वारा आयोजित ऑनलाइन मीडिया बातचीत के दौरान कहा,'मुझे नहीं लगता कि इसे आप आईपीएल के बराबर रख सकते हैं। मेरे लिए आईपीएल गोल्ड स्टैंडर्ड है। और यह हमेशा ऐसा ही रहेगा। मुझे लगता है कि आप आईपीएल से जरूर सीख सकते हैं। हमारे लिए एसए20 निश्चित रूप से एक दीर्घकालीन विजन है। और इससे भी जरूरी बात यह है कि विश्व स्तरीय ढांचे के साथ दक्षिण अफ्रीकी प्रतिभा पर जोर दिया जा रहा है। आप उस प्रतिभा को कैसे ढूंढते हैं और एक और मंच कैसे देते हैं जिससे कि बेहद दबाव वाले और शीर्ष स्तरीय माहौल के बीच दक्षिण अफ्रीकी चयनकर्ताओं को खिलाड़ियों को चुनने का मौका मिले।'

End of Feed