मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले लखनऊ से जुड़ेंगे जोश इंग्लिस

मुश्किलों से जूझ रही लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए सीजन के बीच में एक बड़ी राहत की खबर है। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज जोश इंग्लिस चार मई को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल मैच से पहले टीम में शामिल हो सकते हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंग्लिस को 8.6 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है।

नयी दिल्ली, (भाषा)। मुश्किलों से जूझ रही लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए सीजन के बीच में एक बड़ी राहत की खबर है। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज जोश इंग्लिस चार मई को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल मैच से पहले टीम में शामिल हो सकते हैं। अपनी शादी की वजह से 31 साल के इंग्लिस ने सत्र के पहले हाफ में नहीं खेलने का फैसला किया था। 18 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने के बाद इंग्लिस के कुछ समय के ब्रेक के बाद भारत आने की उम्मीद है।

Josh

लखनऊ से जुड़ेंगे जोश इंग्लिस। फाइल फोटो

’ईएसपीएनक्रिकइंफो’ की खबर के अनुसार आठ करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदे गए इंग्लिस सुपर जायंट्स के आखिरी छह मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। इसकी शुरुआत चार मई को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ होने वाले मैच से होगी। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम अपने पिछले तीन मैच हार चुकी है और अंक तालिका में आठवें स्थान पर है।

End of Feed