बैकफुट पर खड़ी ऑस्ट्रेलिया टीम को अब भी है भरोसा, हेजलवुड ने बताया जीत का फॉर्मूला

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को अब भी उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया टीम यहां मैच जीत सकती है। बांग्लादेश ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली, जब उन्होंने तीसरे दिन मेजबान टीम के टॉप-4 टीम बल्लेबाजों को आउट कर दिया।

बांग्लादेश के खिलाफ तमाम मुश्किलों के बावजूद, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हार मानने को तैयार नहीं हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान 161 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश की पहली पारी के जवाब में ऑस्ट्रेलिया अब भी 67 रन पीछे है। कैमरन ग्रीन 43 रन बनाकर जबकि एलेक्स कैरी 19 रन बनाकर नाबाद हैं। पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश ने 228 रन की अहम बढ़त हासिल की थी। बांग्लादेश ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली, जब उन्होंने तीसरे दिन मेजबान टीम के टॉप-4 टीम बल्लेबाजों को आउट कर दिया।

Josh Hazlewood

जोश हेजलवुड (साभार-X)

रविवार को बांग्लादेश के सामने शुरुआत ऑस्ट्रेलिया की पारी को समाप्त करने की चुनौती होगी। तीसरे दिन के खेल खत्म होने के बाद हेज़लवुड ने कहा "एक बार जब हम रन बना लेंगे, तो हम दबाव बनाना शुरू कर सकते हैं। हालांकि, हमारे चार विकेट गिर चुके हैं, लेकिन पता नहीं है कि विकेट कैसा खेलेगा। जाहिर है, हमने यहां ज्यादा टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है।" पिच में थोड़ी उतार-चढ़ाव के संकेत दिख रहे थे। अगर हम कल देर तक बल्लेबाजी कर पाते हैं और संभवतः पूरे दिन भी खेल पाते हैं, तो अंतिम दिन 10 विकेट लेने के अवसर हमेशा मौजूद रहते हैं, बशर्ते पिच में थोड़ी उतार-चढ़ाव बनी रहे।

End of Feed