बिना मैच विनर के शुरुआती दो मैच खेलेगी आरसीबी, हैदराबाद के लिए भी बुरी खबर

आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल उसके मैच विनर जोश हेजलवुड शुरुआती कुछ मैच मिस कर सकते हैं। हेजलवुड ने पिछले सीजन 22 विकेट चटकाए थे।

डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार टीम पर ट्रॉफी डिफेंड करने की जिम्मेदारी है, लेकिन उसके मैच विनर खिलाड़ी के खेलने पर तलवार लटकी है। क्रिकबज की मानें तो ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज और आरसीबी के मैच विनर खिलाड़ी जोश हेजलवुड आईपीएल 2026 के शुरुआती कुछ मुकाबलों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। पिछले सीजन जोश हेजलवुड ने 22 विकेट चटकाए थे और आरसीबी को पहली बार चैंपियन बनाने में अहम रोल निभाया था। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से हो रहा है, जहां आरसीबी अपना पहला मुकाबला सनराइडर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला चिन्नास्वामी में खेला जाना है। चोट के कारण हेजलुवड एशेज सीरीज भी नहीं खेल पाए थे।

JOSH Hazlawood

जोश हेजलवुड (साभार-X)

एक-साथ वापसी कर सकते हैं दोनों

जोश हेजलवुड अकेले ऑस्ट्रेलियाई नहीं हैं, जिनके आईपीएल 2026 से जुड़ने में देरी होगी। हेजलवुड के अलावा पैट कमिंस भी सनराइजर्स हैदराबाद के साथ कुछ मुकाबलों के बाद ही जुड़ पाएंगे। दोनों गेंदबाजी इंजरी के कारण हालिया टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे, जिसका खामियाजा ऑस्ट्रेलिया को भुगतना पड़ा। नतीजा उसे जिम्बाब्वे जैसी टीम से हार का सामना करना पड़ा और टीम सुपर-8 में भी नहीं पहुंच पाई।

End of Feed