Concussion Substitute Controversy: हर्षित राणा को कन्कशन सब्स्टीट्यूट बनाए जाने पर इंग्लैंड के कप्तान ने ली चुटकी

भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार को पुणे में खेले गए सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले में हर्षित राणा को शिवम दुबे की जगह प्लेइंग 11 में बतौर कन्कशन सब्स्टीट्यूट शामिल किए जाने के मुद्दे पर मैच में हार के बाद जोस बटलर ने चुटकी ली है।

पुणे: भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 15 रन के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम कर ली। भारतीय टीम ने मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 181 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 19.4 ओवर में 166 रन बनाकर ढेर हो गई। मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट बतौर कन्कशन सब्स्टीट्यूट मैदान में उतरने वाले हर्षित राणा ने लिए। उन्होंने बीच के ओवरों में शानदार गेंदबाजी से मैच का रुख पलट दिया। लेकिन उनका बतौर कन्कशन सब्स्टीट्यूट खेलना सवालों के घेरे में रहा।

Jos Buttler

जोस बटलर(Screen Grab)

नहीं था लाइक टू लाइक सब्स्टीट्यूशन

मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो बटलर ने चुटकी लेते हुए जवाब दिया। बटलर ने कहा, 'ये लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट नहीं था। हम इस बात से सहमत नहीं हैं।' इसके बाद उन्होंने चुटकीले अंदाज में कहा, ये ऐसा है कि शिवम दुबे की गेंद की रफ्तार में 25 मील प्रतिघंटे की बढ़ोत्तरी हो गई है या हर्षित राणा ने अपनी बैटिंग में बहुत सुधार कर लिया है।' अंत में बटलर ने कहा, ये सब मैच का हिस्सा है। अंत में हमें मैच जीतना चाहिए था जो नहीं हो सका।'

End of Feed