SA vs WI: जॉनसन चार्ल्स ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज ने बनाया T20I का अपना सबसे बड़ा स्कोर

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 26, 2023, 08:04 PM IST

SA vs WI: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में जॉनसन चार्ल्स ने शानदार शतकीय पारी खेली। उनके इस विस्फोटक पारी से वेस्टइंडीज ने टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बना लिया। इतना ही नहीं चार्ल्स ने इस पारी के दम पर अपने हमवतन खिलाड़ी क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा।

साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सेंचुरियन के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने जॉनसन चार्ल्स की विस्फोटक 118 रन की पारी के दम पर T20I का सबसे बड़ा स्कोर बना लिया है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जॉनसन चार्ल्स के 46 गेंद पर 118 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 258 रन का स्कोर खड़ा किया। चार्ल्स ने अपनी इस पारी के दौरान 11 छक्के और 10 चौके लगाए। उन्होंने अपनी इस पारी से क्रिस गेल के सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

JHONSON CHARLES

जॉनसन चार्ल्स

जॉनसन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

जॉनसन ने केवल 39 गेंद पर अपनी सेंचुरी पूरी की और वेस्टइंडीज की तरफ से सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर के मामले में अपने हमवतन खिलाड़ी क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया।

End of Feed