Joe Root on breaking Sachin Tendulkar record: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के करीब पहुंचने के बारे में खुलकर बात की है। रूट पिछले कुछ सालों से शानदार फॉर्म में हैं और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। अगर वे इसी लय में रहे तो तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूट सकता है।
जो रूट सचिन तेंदुलकर (फोटो- AP/X)
33 वर्षीय रूट ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपना दूसरा शतक तीसरे दिन दूसरी पारी में 103 (121) रन की तेज पारी खेलकर बनाया। अपनी पारी के दौरान, वह अपने देश के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए और उन्होंने एलिस्टेयर कुक के 33 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। वह टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने से सिर्फ 95 रन पीछे हैं।
