Ashes 2025: 'उनका भी कोहली जैसा हाल होगा..' एशेज से पहले जो रूट को मिली वॉर्निंग

Joe Root: पूर्व इंग्लैंड स्पिनर मोंटी पनेसर का मानना है कि इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ जो रूट अगर आने वाली एशेज़ सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया में असफल रहे, तो उनका टेस्ट करियर भी उसी ढलान पर जा सकता है जिस तरह विराट कोहली के करियर के आख़िरी वर्षों में देखने को मिला।

Joe Root: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट पोस्ट-कोविड दौर में टेस्ट क्रिकेट के सबसे शानदार खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की शुरुआत से अब तक रूट ने 6080 रन और 22 शतक जड़े हैं। उन्होंने लगातार अपने प्रदर्शन से यह साबित किया है कि वह मौजूदा पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज हैं। वे अब साल के अंत में एशेज की तैयारी में जुटे हैं और इसी बीच उन्हें उनकी ही टीम के पूर्व साथी मोंटी पनेसर ने वॉर्निंग दी है।

Joe root AP

जो रूट (फोटो- AP)

ऑस्ट्रेलिया में रूट का रिकॉर्ड

रूट ने अब तक ऑस्ट्रेलिया में 27 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें उन्होंने 892 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत सिर्फ 35.68 का रहा है। उन्होंने नौ अर्धशतक जरूर लगाए हैं, लेकिन अब तक एक भी शतक नहीं जड़ पाए। कई बार वह 80 के पार गए हैं, मगर शतक के करीब पहुंचकर भी नाकाम रहे। यही आंकड़ा उनके करियर की सबसे बड़ी कमी माना जा रहा है।

End of Feed