IND vs ENG: जो रूट की 15 महीने बाद की वनडे फॉर्मेट में फीकी रही वापसी

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट की 15 महीने लंबे अंतराल के बाद वनडे फॉर्मेट में वापसी फीकी रही है। चैंपियसं ट्रॉफी के लिए उन्हें टीम में जगह मिली है। आखिरी बार रूट वनडे में साल 2023 के विश्व कप के दौरान खेलते नजर आए थे।

नागपुर: इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट की वनडे क्रिकेट में 15 महीने लंबे अंतराल के बाद वापसी बेहद फीकी रही। गुरुवार को भारत के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में जो रूट महज 19 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर एलबीडब्लू होकर पवेलियन लौट गए। फील्ड अंपायर के फैसले को रूट ने चुनौती दी थी लेकिन अंपायर्स कॉल की वजह से उन्हें पवेलियन वापस लौटना पड़ा।

Joe Root

जो रूट

जो रूट ने साल 2012 में नागपुर में टेस्ट डेब्यू किया था। उस मैच में उन्होंने 73 रन की पारी खेली थी और पीयूष चावला का शिकार बने थे। उसके बाद इस मैदान पर साल 2017 में रूट ने एक टी20 मुकाबला इस मैदान पर खेला था जिसमें उन्होंने 38 रन बनाए थे और बुमराह की गेंद पर एलबीडब्डू होकर पवेलियन लौट गए थे। 8 साल लंबे अंतराल के बाद नागपुर में रूट अपने बल्ले के जादू नहीं दिखा सके।

End of Feed