श्रीलंका के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में जो रूट ने सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस मुकाबले में रूट ने 52 गेंद में 5 चौके की मदद से 44 रन की पारी खेली। इस पारी के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 23,000 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने यह आंकड़ा 521वें पारी में हासिल किया और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। पिछले कुछ हफ्तों में उन्होंने तेंदुलकर के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
जो रूट (साभार-x)
दूसरे सबसे तेज 23,000 रन बनने वाले खिलाड़ी
रूट ने 521वें पारी में 23,000 रन पूरे कर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह दूसरे सबसे तेज 23,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। सचिन ने यह कारनामा 522 पारी में किया था। इस लिस्ट में टॉप पर विराट कोहली का नाम है जिन्होंने केवल 490 पारी में यह जादूई आंकड़ा हासिल कर लिया था। सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जो रूट फिलहाल 8वें पोजीशन पर हैं। 782 पारी में 34,357 रन बनाकर तेंदुलकर टॉप पर बने हुए हैं।
हाल ही में रूट ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक फिफ्टी का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी। अब टेस्ट क्रिकेट में रूट के नाम सचिन से एक ज्यादा यानी 69 अर्धशतक है। हालांकि, उनकी नजर टेस्ट क्रिकेट में रन के मामले में तेंदुलकर से आगे निकलने पर है। फिलहाल रूट 1,643 रन पीछे हैं।
मैच की बात करें तो इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने 35 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक 67 रन की पारी कप्तान हैरी ब्रूक ने खेली। ब्रूक 69 गेंद में 7 चौके की मदद से 67 रन की पारी खेलकर आउट हुए। रूट के अलावा रूट ने 44 और बेन डकेट ने 32 रन की पारी खेली।
