अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से हाल ही में संन्यास लेने वाली दिग्गज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को मुंबई इंडियंस ने आगामी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के शुरुआती सत्र के लिए टीम का मेंटोर (मार्गदर्शक) और गेंदबाजी कोच की दोहरी भूमिका सौंपी है। इंग्लैंड की महिला टीम की पूर्व कप्तान और महिला वनडे और टेस्ट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली चार्लोट एडवर्ड्स को मार्च में होने वाले उद्घाटन सत्र के लिए फ्रेंचाइजी का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।
झूलन गोस्वामी (BCCI)
भारत की पूर्व हरफनमौला देविका पल्शिकर बल्लेबाजी कोच होंगी, जबकि तृप्ति चंदगडकर भट्टाचार्य टीम मैनेजर होंगी। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की श्रृंखला के बाद पिछले साल संन्यास लेने वाली ‘पद्म श्री’ झूलन के नाम दो दशकों से अधिक के करियर में 350 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं। वह महिला वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है। झूलन जनवरी 2016 में आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) महिला एकदिवसीय गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंची थी। संन्यास के बाद वह वह बंगाल की महिला टीम का मार्गदर्शन कर रही है।
Paltan, let’s welcome Charlotte, Jhulan, and Devieka to the family 💙#AaliRe #MumbaiIndians #OneFamily… t.co/ElsiXuacnO
— ANI (@ANI) Feb 5, 2023
“I am sure that under Charlotte's brilliant leadership & with the able support of Jhulan and Devieka, our women's t… t.co/HJ3ZnVNOwN
— ANI (@ANI) Feb 5, 2023
एडवर्ड का करियर भी लगभग दो दशक का रहा है। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय विश्व कप खिताब जीता है। संन्यास के बाद 43 साल की यह खिलाड़ी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में कई टीम के साथ कोच के तौर पर काम कर चुकी है। वह आईसीसी के ‘हॉल ऑफ फेम’ में भी शामिल है।
देविका दायें हाथ की बल्लेबाज और लेग स्पिन गेंदबाज रह चुकी है। वह 2014 से 2016 तक भारतीय महिला टीम की सहायक कोच थी। वह बांग्लादेश महिला टीम की भी सहायक कोच रह चुकी है। उनके कार्यकाल के दौरान बांग्लादेश ने 2018 में एशिया कप का खिताब जीता था। मुंबई इंडियन्स इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम है। इस समूह ने हाल ही में डब्ल्यूपीएल के लिए मुंबई महिला टीम की फ्रेंचाइजी 912.99 करोड़ रुपये में खरीदी है।
