जयदेव उनादकट को मिला 12 साल बाद टेस्ट टीम में मौका, तो सोशल मीडिया पर कही दिल की बाद

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 11, 2022, 10:46 PM IST

जयदेव उनादकट ने 12 साल लंबे अंतराल के बाद टेस्ट टीम में वापसी के बाद सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। जानिए उन्होंने क्या कहा?

नई दिल्ली: बांए हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की कड़ी मेहनत आखिरकार 12 साल बाद रंग ले आई। जयदेव उनादकट को बांग्लादेश के खिलाफ 14 दिसंबर से शुरू होने जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टेस्ट टीम में शामिल किए जाने का ऐलान रविवार शाम बीसीसीआई ने किया।

jaydev-unadkat

जयदेव उनादकट( साभार @JUnadkat)

ये फैसला मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा के चोट से नहीं उबरपाने के बाद टेस्ट टीम में बदलाव करते हुए चयन समिति ने किया। हालांकि मोहम्मद शमी की जगह नवदीप सैनी को और जडेजा की जगह सौरभ कुमार को टीम में शामिल किया गया। इसके साथ ही अनुभवी जयदेव उनादकट को टीम में शामिल किए जाने का ऐलान चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने कर दिया।

End of Feed