आईसीसी का नया क्रिकेट होम बना तंजानिया, जय शाह ने किया उद्घाटन

आईसीसी चीफ जय शाह ने क्रिकेट तंजानिया में क्रिकेट के नए वेन्यू का उद्घाटन किया, जहां पहला बड़ा इवेंट 8 अगस्त से खेला जाएगा। तंजानिया के खेल प्रेमियों के लिए यह दिन हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा।

8 अगस्त से 18 अगस्त के बीच तंजानिया में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप चैलेंज लीग बी का आयोजन किया जाना है और इससे ठीक पहले यहां के खेल प्रेमी को आईसीसी ने बड़ा तोहफा दिया है। इस बड़े इवेंट से पहले आईसीसी चीफ जय शाह ने यहां तंजानिया क्रिकेट एरेना का उद्घाटन किया जो देश का पहला आईसीसी से स्वीकृत क्रिकेट स्थल है। यह तंजानिया और पूरे अफ्रीका में खेल के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। क्रिकेट तंजानिया को इस बड़ी कामयाबी पर बधाई देते हुए शाह ने उन सामूहिक प्रयासों की सराहना की जिनसे देश में विश्व स्तरीय क्रिकेट बुनियादी ढांचा बनाने में मदद मिली।

Tanzania cricket venue

तंजानिया क्रिकेट एसोसिएशन (साभार-X)

शाह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, ’’तंजानिया क्रिकेट एरेना के खुलने पर क्रिकेट तंजानिया को बधाई- तंजानिया और पूरे अफ्रीका में क्रिकेट के लिए एक अहम पल।’’ उन्होंने कहा, ’’देश के पहले आईसीसी स्वीकृत क्रिकेट स्थल का आधिकारिक उद्घाटन करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। यह स्थल तंजानिया में खेल को बढ़ाने में शामिल सभी लोगों के विजन, प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत का सबूत है।’’

End of Feed