क्या महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का भारत में होगा आयोजन? जय शाह ने दिया सटीक जवाब

Womens T20 World cup 2024: बांग्लादेश में फैली अराजकता के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी को लेकर चल रही चर्चाओ के बीच बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ये साफ कर दिया है कि इस टूर्नाेमेंट का आयोजन भारत मेें नहीं किया जाएगा।

Womens T20 World cup 2024: बांग्लादेश में फैली अराजकता के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन भारत में नहीं किया जाएगा। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा है कि उन्हें महिला टी-20 विश्व कप की मेजबानी की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को स्पष्ट रूप से अस्वीकार कर दिया। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद 20 अगस्त को अंतिम फैसला ले सकती है। भारत ने 3-20 अक्टूबर तक होने वाले टूर्नामेंट की मेजबानी से खुद को बाहर कर लिया है, जिससे श्रीलंका और यूएई संभावित विकल्प बन गए हैं।

jay shah x

जय शाह (फोटो- X)

सरकार के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हजारों छात्रों की मौत और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और पलायन के बाद आईसीसी स्थिति पर नज़र रख रही है। ऐसी उम्मीद है कि आईसीसी किसी अन्य स्थान पर टी-20 विश्व कप की मेजबानी करने का विकल्प चुन सकता है और भारत के इनकार करने के बाद, श्रीलंका और यूएई ही बचे हुए विकल्प हैं।

End of Feed