बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने ट्रोलर्स के लिए लिखा नोट, कहा-मैं चुप क्यों रहूं?

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 10, 2022, 12:26 PM IST

जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रोलर को करारा जवाब देने के बाद सुर्खियों में आ गई थीं। अब उन्होंने ट्रोलर्स के लिए एक बड़ा नोट लिखा है।

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह की पत्नी और टीवी एंकर संजना गणेशन इन दिनों सोशल मीडिया में ट्रोलर्स को दिए एक जवाब की वजह से सुर्खियों में हैं। संजना इस दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं और टी20 वर्ल्ड कप 2022 को कवर कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एडिलेड से एक तस्वीर साझा की थी और पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, एडिलेड में इस समय मौसम बी-ई-ए-यूटीफुल है!

Jasprit-Bumrah-Sanjana-Ganeshan

जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन( साभार Sanjana Ganeshan)

ट्रोलर की शकल की चप्पल से की थी तुलना

ऐसे में एक सोशल मीडिया यूजर ने संजना का मजाक उड़ाने की कोशिश की और जसप्रीत बुमराह के साथ उनकी शादी के बारे में एक सवाल पूछा, 'मैम इतनी खूबसूरत भी नहीं हो लेकिन बुमराह को कैसे पटा लिया'। इस कमेंट पर संजना ने जवाबी हमला करते हुए लिखा, 'खुद जो चप्पल जैसी शकल लेकर घूम रहे हैं उसका क्या? आप इस तरह के चेहरे के साथ कैसे चल सकते हैं?' संजना की प्रतिक्रिया इतनी घातक थी कि थोड़ी देर में दोनों की चैट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

क्यों है मुझसे चुप रहने की अपेक्षाऐसे में मामले के तूल पकड़ने के बाद संजना गणेशन ने एक और पोस्ट लिखी है और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। संजना ने ट्रोलर्स को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा, मेरा सवाल है कि अगर आप ट्रोलर हैं और एक निगेटिव कमेंट का सामना नहीं कर सकते हैं। तो मुझसे मेरे प्रोफाइल पर छोड़े गए हजारों घातक कमेंट्स पर चुप रहने की आशा कैसे की जा रही है। संजना ने आगे कहा, ये कैसी दकियानूसी है अगर आप कुछे कहते हो तो सब ठीक है लेकिन मेरा जवाब देना हजम नहीं हो रहा है। किसी के सोशल मीडिया कमेंट करने से पहले दो बार सोचें।

End of Feed