Jasprit Bumrah Update: बुमराह कब करेंगे मैदान पर वापसी, तारीख आई सामने

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 18, 2023, 04:24 PM IST

Jasprit Bumrah Update: भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जल्द वापसी करने वाले हैं। वे पिछले साल 25 सितंबर 2022 को टीम इंडिया के लिए अंतिम मुकाबला खेले थे। चोटिल होने के कारण वे आईपीएल के 16वें सीजन और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं थे।

Jasprit Bumrah Update: क्रिकेट फैंस के लिए रविवार को अच्छी खबर सामने आई है। चोटिल होने के कारण लंबे समय तक टीम इंडिया से बाहर रहने वाले स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जल्द ही वापसी करने वाले हैं। उनके वापसी को लेकर नई तारीख सामने आई है। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि अगस्त में टीम इंडिया आयरलैंड दौरे पर जाएगी। इस दौरान टी20 सीरीज में जसप्रीत बुमराह की वापसी हो सकती है। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह काफी तेजी से ठीक हो रहे हैं। कुछ महीनों के बाद जब वे वापस मैदान पर लौटेंगे तो अच्छी तरह से फिट होने की उम्मीद है।

9 महीनों से टीम से बाहर चल रहे हैं बुमराह

पीठ की दर्द से जूझ रहे जसप्रीत बुमराह करीब 9 महीने से टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए अंतिम मुकाबला 25 सिंतबर 2022 को हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इसे बाद से वे मैदान से बाहर चल रहे हैं।

End of Feed