IND vs ENG: ओवल टेस्ट के बीच टीम इंडिया ने किया धाकड़ खिलाड़ी को स्क्वॉड से रिलीज

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भारतीय टीम के दल से रिलीज किए जाने का ऐलान बीसीसीआई ने किया है। बुमराह को ओवल में खेले जा रहे सीरीज के पांचवें और निर्णायक टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 में जगह नहीं दी गई थी।

लंदन: भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के ओवल में खेले जा रहे सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग-11 में जगह नहीं दी। ओवल में घास वाली हरी पिच मिलने के बावजूद ये फैसला टीम मैनेजमेंट ने बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखकर किया। इस बात की पुष्टि टीम के असिस्टेंट कोच ने पहले दिन के खेल के समाप्त होने के बाद किया।

Jasprit Bumrah Gautam Gambhir

जसप्रीत बुमराह और गौतम गंभीर(फोटो क्रेडिट AP)

भारतीय दल से बाहर हुए बुमराह

अब बीसीसीआई ने शुक्रवार को बुमराह के बारे में एक और बड़ा ऐलान कर दिया। ओवल टेस्ट की प्लेइंग-11 से बाहर जसप्रीत बुमराह को बोर्ड ने टीम स्क्वॉड से रिलीज कर दिया है। बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर प्रेस रिलीज करके हुए कहा, तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांचवें टेस्ट मैच (केनिंग्टन ओवल, लंदन) के लिए टीम से रिलीज़ कर दिया गया है। टेस्ट सीरीज का पांचवा और अंतिम मुकाबला केनिंग्टन ओवल, लंदन में खेला जा रहा है।

End of Feed