'आधे घंटे में मिलते हैं..' IND vs PAK मैच के बाद पत्नी संजना ने लिया बुमराह का इंटरव्यू, वीडियो वायरल

Sanjana Ganeshan jasprit bumrah interview: पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मैच के बाद अपनी पत्नी संजना को एक इंटरव्यू दिया जो कि हर तरफ जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इस स्टार कपल की जमकर चर्चा कर रहे हैं।

Sanjana Ganeshan jasprit bumrah interview: वर्ल्ड कप 2024 के 19वें मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को एक लो स्कोरिंग मैच में केवल 6 रनों से मात दे दी। मैच में भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट चटकाए और भारत को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 119 रनों के कुल स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करने में मदद की। गेंद के साथ अपने शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस अवॉर्ड को दूसरी बार जीतने के बाद उनकी पत्नी संजना जो कि आईसीसी की प्रेजेंटर भी हैं उन्होंने बुमराह का इंटरव्यू लिया जो कि वायरल हो रहा है।

sanjana bumrah

संजना बुमराह इंटरव्यू (फोटो -ICC)

बातचीत के दौरान, बुमराह ने न्यूयॉर्क में भारत की प्रसिद्ध जीत के बारे में खुलकर बात की और कहा कि बोर्ड पर कुल 119 रन बनाने के बावजूद, भारत कभी नहीं घबराया और वह अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हैं। बुमराह ने बाद में संजना से 30 मिनट में मिलने को भी कहा।

End of Feed