Jasprit Bumrah Celebration: हारिस रउफ को बुमराह का करारा जवाब, आउट करके किया खास सेलिब्रेशन (वीडियो)

Jasprit Bumrah Celebration: जसप्रीत बुमराह ने एशिया कप फाइनल मैच के दौरान हारिस रउफ का विकेट लेकर जिस तरह का सेलिब्रेशन किया उसने पाकिस्तान के इस गेंदबाज की बोलती बंद कर दी। रउफ ने सुपर-फोर मैच के दौरान अजीबोगरीब इशारे किए थे, जिसका खामियाजा उन्हें मैच फीस का 30 प्रतिशत गंवाकर चुकाना पड़ा था।

Jasprit Bumrah Celebration: पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-फोर मुकाबले में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने फील्डिंग करते वक्त कुछ आपत्तिजनक इशारे किए थे, जिसका खामियाजा उन्हें 30 प्रतिशत मैच फीस गंवाकर भुगतना पड़ा था। सोशल मीडिया पर रउफ के इस सेलिब्रेशन को लेकर खूब विवाद हुआ था, जिसका बदला अब जसप्रीत बुमराह ने एशिया कप फाइनल मुकाबले में ले लिया। बुमराह ने हारिस रउफ को आउट कर एक अनोखे तरह का सेलिब्रेशन कर रउफ को करारा जवाब दिया। बुमराह के सेलिब्रेशन का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

jasprit bumrajh celebration video

जसप्रीत बुमराह सेलिब्रेशन वीडियो (साभार-SCREENGRAB)

18वें ओवर में आउट हुए थे रउफ

18वें ओवर की 5वीं गेंद पर बुमराह ने शानदार यॉर्कर मारकर हारिस रउफ की गिल्लियां बिखेर दी। रउफ को आउट करने के बाद बुमराह ने उनके सामने प्लेन गिरने का इशारा किया जो सुपर-फोर मैच के दौरान रउफ ने किया था। बुमराह यहीं नहीं रुके और उन्होंने अपने अगले ओवर में एक और विकेट लेकर पाकिस्तान की टीम को ऑलआउट कर दिया। उन्होंने 3.1 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट के साथ अपना स्पेल कंपलीट किया। शानदार शुरुआत के बावजूद भी पाकिस्तान की टीम पूरे ओवर नहीं खेल पाई और केवल 146 रन बनाकर ढेर हो गई।

End of Feed