जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा अकरम का रिकॉर्ड, बने SENA कंट्री के सबसे सफल एशियन गेंदबाज

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सेना कंट्री में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में वसीम अकरम को पीछे छोड़ दिया। अब वह इस मामले में सबसे सफल एशियन गेंदबाज बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि बेन डकेट को आउट कर हासिल की।

जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे हों और कोई रिकॉर्ड न बने ऐसा कम ही होता है। लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन जब 471 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो कप्तान गिल सहित पूरी टीम को उनसे अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी। उन्होंने निराश नहीं किया और पहले ओवर के 5वीं ही गेंद पर जैक क्राउली का गच्चा देकर टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिला दी।

jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह (साभार-AP)

लेकिन दूसरे विकेट के लिए ओली पोप और बेन डकेट ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी की। खतरनाक होती साझेदारी को देखते हुए कप्तान गिल ने एक बार फिर गेंद अपने सबसे बड़े स्टार बुमराह को थमाई और उन्होंने निराश नहीं किया। बुमराह ने बेन डकेट को क्लीन बोल्ड कर न केवल इस साझेदारी को तोड़ा बल्कि टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिला दी।

End of Feed