ऑसट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने जब अचानक पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कोचिंग से खुद को अलग किया था तो उस वक्त सब हैरान थे। फैंस इसलिए हैरान थे कि इतने कम वक्त में उन्होंने क्यों टीम की कोचिंग छोड़ दी, लेकिन अब जो खुलासा जेसन गिलेस्पी ने किया है वह पाकिस्तान क्रिकेट और पीसीबी का असली चरित्र उजागर करता है। दरअसल एक फैंस के जवाब में गिलेस्पी ने अपनी चुप्पी तोड़ी और बताया कि उनके साथ क्या हुआ था।
जेसन गिलेस्पी (साभार -X PCB)
क्यों गिलेस्पी ने छोड़ दी कोचिंग
जेसन गिलेस्पी ने एक सोशल मीडिया इटरेक्शन के दौरान एक फैंस के जवाब में कहा 'मैं पाकिस्तान टेस्ट टीम की कोचिंग कर रहा था। पीसीबी ने अचानक हमारे सीनियर असिसटेंट कोच की छुट्टी कर दी वो भी बिना कुछ बताए। हेड कोच के तौर पर मुझसे बात नहीं की गई। यह मेरे लिए एक दम असमान्य सी स्थिति थी जो मुझे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं। इसके अलावा कई ऐसी घटनाएं हुईं जिससे मैं खुद को अपमानित महसूस कराया।
8 महीने में गिलेस्पी ने छोड़ी थी कोचिंग
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी को साल 2024 में पाकिस्तान टेस्ट टीम को मुख्य कोच बनाया गया था, लेकिन केवल 8 महीने में ही उन्होंने इस कुर्सी को छोड़ दिया। यह पहला मौका नहीं था। इससे पहले टीम इंडिया को वर्ल्ड कप दिलवाने वाले कोच गैरी कर्स्टन ने भी अचानक पाकिस्तान टीम की कोचिंग छोड़ दी थी।
गिलेस्पी के कोचिंग के दौरान, पाकिस्तान ने इंग्लैंड को घर पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया। हालांकि, सीरीज के पहले मैच में हार के बाद, उन्हें बाबर आजम को खराब फॉर्म के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने का कड़ा फैसला भी लेना पड़ा। पाकिस्तान के साथ गिलेस्पी के कार्यकाल की शुरुआत ठीक नहीं रही क्योंकि पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ घर पर दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था।
