LIVE

India vs New Zealand ODI Squad: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पंत और सिराज की हुई वापसी

India vs New Zealand ODI Squad Announcement 2026, : न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होने जा रहा है। इसके लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे। इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को आराम दिया जा सकता है।

India vs New Zealand ODI Squad: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पंत और सिराज की हुई वापसी

India vs New Zealand ODI Squad: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पंत और सिराज की हुई वापसी

India vs New Zealand ODI Squad 2026 Live Updaets: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होने जा रहा है। इसके साथ ही टीम इंडिया के मिशन वनडे वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत हो जाएगी। टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा पहले ही की जा चुकी है और अब फैंस की नजर वनडे टीम पर थी जिसकी घोषणा कर दी गई है। शुभमन गिल के नेतृत्व में 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी गई है। लंबे वक्त बाद मोहम्मद सिराज और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी हुई है। श्रेयस अय्यर का नाम टीम में तो है, लेकिन उनके फिटनेस पर निर्भर करेगा कि वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं।


भारत की वनडे स्क्वॉड (India ODI Squad)- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल।

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026 का शेड्यूल:

Bharat Banam New Zealand 1st ODI Match Date Time: January 11, वड़ोदरा
Bharat Banam New Zealand 2nd ODI Match Date Time: January 14, राजकोट
Bharat Banam New Zealand 3rd ODI ODI Match Date Time : January 18, इंदौर

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड 2026 वनडे सीरीज लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स:

भारत बनाम न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज का लाइव टीवी सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी में किया जाएगा। इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड सीरीज के सभी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भी जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते है

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड हेड टू हेड

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच वनडे क्रिकेट में अब तक 120 मुकाबले खेले गए हैं। इन 120 मैचों में भारत ने 62 मैच जीते हैं, जबकि न्यूज़ीलैंड ने 50 मैचों में जीत दर्ज की है। 7 मुकाबले बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए हैं, वहीं 1 मैच टाई रहा है।

JAN 03, 2026 16:59 IST

India Vs New Zealand Squad Announcement LIVE: भारत के स्क्वॉड की 5 बड़ी बातें

रुतुराज गायकवाड़ नहीं
- मोहम्मद शमी नहीं
- श्रेयस अय्यर उप-कप्तान
- ऋषभ पंत दूसरे विकेटकीपर के रूप में
- सिराज की वापसी
JAN 03, 2026 16:55 IST

India Vs New Zealand Squad Announcement LIVE: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम इस प्रकार हैं- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल।
JAN 03, 2026 14:18 IST

India Vs New Zealand Squad Announcement LIVE: फिटनेस पर निर्भर करेगा अय्यर की वापसी

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पिछले साल अक्टूबर में लगी तिल्ली (स्पलीन) की चोट से उबरने के बाद अपना पहला प्रतिस्पर्धी मैच खेलने के लिए तैयार हैं। वह विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई और हिमाचल प्रदेश के बीच छह जनवरी को होने वाले मैच में खेलेंगे लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी श्रृंखला में उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी। सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच के दौरान अय्यर को चोट लगी थी। उन्हें तिल्ली में घाव और आंतरिक रक्तस्राव के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
JAN 03, 2026 14:12 IST

India Vs New Zealand Squad Announcement LIVE: लिस्ट ए में हार्दिक का पहला शतक

इस प्रतियोगिता में अपना पहला मैच खेल रहे हार्दिक ने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए तूफानी पारी खेली। उन्होंने विदर्भ के खिलाफ मैच में 93 गेंदों में 133 रन बनाए, जिसमें एक ओवर में लगाए गए पांच छक्के शामिल हैं। इस तरह से वह अपने 119वें मैच में लिस्ट ए में अपना पहला शतक जमाने में सफल रहे।
JAN 03, 2026 14:09 IST

India Vs New Zealand Squad Announcement LIVE: विजय हजारे में हार्दिक का तूफान, एक ओवर में बना 34 रन

हार्दिक ने 39वें ओवर में विदर्भ के स्पिनर पार्थ रेखाडे को निशाना बनाया। उन्होंने इस ओवर में कुल 34 रन बटोरे, जिसमें पांच छक्के और एक चौका शामिल था। उन्होंने पहली पांच गेंदों पर छक्के लगाए लेकिन आखिरी गेंद पर चौका ही लगा सके।
JAN 03, 2026 13:48 IST

India Vs New Zealand Squad Announcement LIVE: विजय हजारे में हार्दिक का शतक

विजय हजारे ने 50 ओवर में फॉर्मेट में अपना पहला शतक जड़ दिया। हार्दिक के अलावा अक्षर पटेल ने भी शतक जड़ दिया है। हार्दिक को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में आराम दिया जाएगा जबकि अक्षर का शामिल होना तय है।
JAN 03, 2026 13:07 IST

India Vs New Zealand Squad Announcement LIVE: अर्शदीप हैं विजय हजारे ट्रॉफी मैच का हिस्सा

गिल भले ही इस मुकाबले में न खेल पाए हो, लेकिन उनकी टीम जीत गई। अर्शदीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में 34 रन देकर 5 विकेट लिए और पंजाब ने सिक्किम को 22.2 ओवर में मात्र 75 रन पर ऑल आउट कर दिया।
JAN 03, 2026 13:05 IST

India Vs New Zealand Squad Announcement LIVE: क्यों गिल ने मिस कर दिया विजय हजारे ट्रॉफी का मैच

भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल भारी कोहरे के कारण यात्रा संबंधी दिक्कतों की वजह से जयपुर में सिक्किम के खिलाफ पंजाब के विजय हजारे ट्रॉफी के पांचवें दौर के मैच में नहीं खेल पाए। सूत्रों के मुताबिक, गिल की मोहाली से जयपुर की फ्लाइट दो बार रद्द हुई। उनका किट बैग भी शहर में बहुत देर से पहुंचा, जिसके कारण वे मैच में हिस्सा नहीं ले सके।
JAN 03, 2026 12:44 IST

India Vs New Zealand Squad Announcement LIVE: हार्दिक इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे लेकिन विजय हजारे खेलेंगे

हार्दिक पांड्या इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन वह विजय हजारे ट्राफी के दो मैच खेलेंगे। उन्होंने हाल-फिलहाल 50 ओवर के प्रारूप को देखते हुए पर्याप्त गेंदबाजी नहीं की है। वह विजय हजारे ट्राफी में भाग लेंगे, जहां वह केवल दो मैच खेलेंगे। वह टी20 विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर प्रत्येक मैच में केवल सीमित ओवरों की गेंदबाजी करेंगे।
JAN 03, 2026 12:40 IST

India Vs New Zealand Squad Announcement LIVE: मोहम्मद सिराज भी कर सकते हैं वापसी

मोहम्मद सिराज, दक्षिण अफ्रीका सीरीज का हिस्सा नहीं थे। उन्हें मौका मिल सकता है। अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा का प्रदर्शन उत्साहजनक रहा है, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा की इकॉनमी रेट चिंता का विषय बनी हुई है। दिलचस्प होगा यह देखना कि सेलेक्टर्स किन गेंदबाजों पर भरोसा जताते हैं।
JAN 03, 2026 12:34 IST

India Vs New Zealand Squad Announcement LIVE: हार्दिक के न खेलने से इसकी लगेगी लॉटरी

हार्दिक पांड्या को आराम देने के बाद भारत की वनडे टीम में ऑलराउंडर की जगह खाली हो गई है। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपनी दमदार बल्लेबाजी के लिए मशहूर शिवम दुबे को चयनकर्ताओं द्वारा बल्लेबाजी में गहराई तलाशने के उद्देश्य से वनडे टीम में वापस बुलाया जा सकता है। इसके अलावा, नीतीश कुमार रेड्डी भी एक विकल्प हैं।
JAN 03, 2026 12:13 IST

India Vs New Zealand Squad Announcement LIVE: आखिरी बार कब खेले थे ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ने आखिरी वनडे मैच अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था, जो नवंबर 2022 में कार दुर्घटना के बाद उनकी एकमात्र उपस्थिति थी। उनका सबसे हालिया वनडे शतक इससे ठीक चार पारियों पहले मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ आया था, जहां उन्होंने शीर्ष क्रम के जल्दी आउट होने के बाद भारत को सीरीज में जीत दिलाई थी।
JAN 03, 2026 12:11 IST

India Vs New Zealand Squad Announcement LIVE: इन खिलाड़ियों ने पास किया फिटनेस टेस्ट

रोहित, गिल, यशस्वी, ध्रुव जुरैल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और प्रसिद्ध कृष्णा चयन के लिए फिट और उपलब्ध हैं।
JAN 03, 2026 12:06 IST

India Vs New Zealand Squad Announcement LIVE: इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

मोहम्मद शमी के अलावा ऋषभ पंत पर नजर होगी। दोनों खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से वनडे टीम का हिस्सा नहीं है। पंत ने 8 साल के वनडे करियर में अब तक केवल 31 मैच ही खेले हैं, वहीं दूसरी तरफ शमी ने घरेलू क्रिकेट खेलकर अपनी फिटनेस साबित कर दी है।
JAN 03, 2026 11:28 IST

India Vs New Zealand Squad Announcement LIVE: आज होगा टीम इंडिया का ऐलान

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कर दिया कि आज न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने कहा 'जैसा कि आप जानते हैं, 11 जनवरी से भारत, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रहा है और आज हमारी चयनकर्ताओं के साथ बैठक है और दोपहर में हम न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम की घोषणा करेंगे।
JAN 03, 2026 08:17 IST

India Vs New Zealand Squad Announcement LIVE: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा

न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज के लिए आज टीम की घोषणा हो सकती है। मोहम्मद शमी की वापसी पर सबकी नजर है। इसके अलावा ऋषभ पंत और ईशान किशन की दावेदारी में माथापच्ची संभव। जसप्रीत बुमराह के न होने से शमी की वापसी की उम्मीद बढ़ गई है।
JAN 02, 2026 14:50 IST

India Vs New Zealand Squad Announcement LIVE: आकाश चोपड़ा की टीममें कौन-कौन

आकाश चोपड़ा ने अपनी वनडे टीम चुनी है जो इस प्रकार है। रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, तिलक वर्मा, रवींद्र जडेजा/अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल
JAN 02, 2026 12:38 IST

India Vs New Zealand Squad Announcement LIVE: मुश्किल है पंत की वापसी

ऋषभ पंत लंबे वक्त से व्हाइट बॉल टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। टी20 में पहले ही उन्हें दरकिनार किया जा चुका है और अब वनडे भी उनका पत्ता कट सकता है। ऋषभ पंत ने 31 वनडे मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 33.50 के औसत से 871 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और पांच अर्धशतक हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 106.51 रहा है। पंत लंबे वक्त से टी20 टीम का भी हिस्सा नहीं हैं।
JAN 02, 2026 12:09 IST

India Vs New Zealand Squad Announcement LIVE: विकेटकीपर के दावेदार खिलाड़ी और उनका रिकॉर्ड

ईशान किशन ने 27 वनडे मैचों में 42.40 के औसत और 102.91 के स्ट्राइक रेट से 933 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। उनका एकमात्र शतक दोहरा शतक था।

संजू सैमसन ने 16 वनडे मैचों में 56.66 के औसत और 99.60 के स्ट्राइक रेट से 510 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और 3 अर्धशतक हैं। उनका एकमात्र शतक उनकी आखिरी वनडे पारी में था।

ध्रुव जुरेल ने अभी तक वनडे में डेब्यू नहीं किया है।

केएल राहुल ने 91 वनडे मैचों में 49.50 के औसत और 89.48 के स्ट्राइक रेट से 3218 रन बना चुके हैं। उनके नाम सात शतक और 20 अर्धशतक हैं।
JAN 02, 2026 11:55 IST

India Vs New Zealand Squad Announcement LIVE: हार्दिक पांड्या के बिना उतरेगी टीम

वनडे सीरीज में हार्दिक को आराम दिया जा सकता है, हालांकि, वह 3 और 8 जनवरी को विदर्भ और चंडीगढ़ के खिलाफ होने वाले मैच में बड़ौदा के लिए खेलेंगे। हार्दिक पांड्या ने अपना आखिरी वनडे 9 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जो चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल था, जहां भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था।