विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कब कहेंगे अलविदा? खुद बताया अपना रिटायरमेंट प्लान

विराट कोहली वनडे में वापसी को तैयार है। रविवार, 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज में भारतीय स्टार नजर आएंगे। सीरीज के आगाज होने से पहले विराट ने एक बड़ा बयान देकर फैंस को हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं विराट कोहली ने अपने बयान में क्या कुछ कहा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के आगाज से पहले विराट कोहली ने एक बड़ा बयान देकर फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है। विराट ने खुलासा किया कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। विराट के इस बयान के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली कभी भी अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। हालांकि, यह सिर्फ फैंस अनुमान है कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं।

Virat Kohli on world cup

विराट कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 को बताया अपना आखिरी वर्ल्ड कप। फाइल फोटो

भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अगले साल होने वाले ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप की तैयारी में अपना सब कुछ झोंक देने को तैयार हैं। रविवार, 27 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाले नए घरेलू सीजन से पहले JioStar से बात करते हुए कोहली और रोहित ने ICC टूर्नामेंट खेलने की चुनौतियों पर चर्चा की।

End of Feed