चंद्रकांत पंडित ने बताया,गंभीर के बगैर कैसा होगा केकेआर का नए सीजन में हाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 10, 2024, 07:59 PM IST

कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड कोच चंद्रकांत पंडित ने बताया गौतम गंभीर के बगैर कैसा होगा टीम का नए सीजन में हाल?

कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और टीम इंडिया दोनों बदलाव के दौर से गुजरेंगी क्योंकि गौतम गंभीर ने केकेआर फ्रेंचाइजी छोड़कर राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच का पदभार संभाल लिया है। केकेआर को अपनी अगुआई में 2012 और 2014 में दो खिताब दिलाने वाले गंभीर ने बतौर मेंटोर 2024 में फ्रेंचाइजी को खिताब दिलाया। इस दौरान केकेआर 2021 के फाइनल में भी पहुंची।

Chandrakant Pandit and Gautam Gambhir

चंद्रकांत पंडित और गौतम गंभीर (साभार IPL/BCCI/KKR)

केकेआर के सह मालिक शाहरूख खान ने गंभीर के मेंटोर बनाये जाने पर उनसे कहा था,'यह आपकी फ्रेंचाइजी है, इसे बना दो या बिगाड़ दो।' इस बीच दोनों के बीच क्रिकेट से संबंधित कोई बात नहीं हुई और गंभीर टीम को आईपीएल 2024 विजेता बनाने में सफल रहे। कोचिंग के अपने अनुभव की वजह से ‘गुरु गंभीर’ भारतीय टीम के मुख्य कोच के पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे थे और मंगलवार को इस पद पर विराजमान हुए।

End of Feed