IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे ईशान किशन, उप-कप्तान होंगे अभिषेक शर्मा

Sunrisers Hyderabad Captain: ईशान किशन आईपीएल 2026 के शुरुआती कुछ मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे। वह पैट कमिंस की जगह ले रहे हैं, जो अभी तक पीठ की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। एसआरएच अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ करेगी। पैट कमिंस 23 मार्च को टीम के साथ जुड़ेंगे।

Ishan Kishan Captain SRH: ईशान किशन आईपीएल 2026 के शुरुआती कुछ मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे। वह पैट कमिंस की जगह ले रहे हैं, जो अभी तक पीठ की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। इस दौरान अभिषेक शर्मा किशन के उप-कप्तान के रूप में रहेंगे।

Ishan Kishan Captain SRH

सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे ईशान किशन। फोटो- IPL

एसआरएच ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है। एसआरएच ने लिखा कि यह व्यवस्था केवल अस्थायी है और नियमित कप्तान कमिंस पूरी तरह फिट होने के बाद कप्तानी की जिम्मेदारी फिर से संभाल लेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद ने एक सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक पोस्ट किया है।

End of Feed