Ranji Trophy: अर्जुन तेंदुलकर का बल्ले के बाद गेंद से धमाल, ईशान किशन का शानदार शतक

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 15, 2022, 08:16 PM IST

Goa vs Rajasthan, Delhi vs Maharashtra, Jharkhand vs Kerala, Ranji Trophy 2022: रणजी ट्रॉफी में गोवा और राजस्थान के बीच चल रहे मुकाबले मेंं काफी हलचल देखने को मिल रही है। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने बल्ले के बाद गेंद से भी धमाल मचाया है। वहीं झारखंड-केरल मैच में ईशान किशन ने शतक जड़ा है।

Ranji Trophy Round-Up today, 15 December: इशान किशान ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दूसरे मैच में दूसरा शतक जड़ा जिससे झारखंड ने गुरुवार को यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच में केरल के खिलाफ वापसी की लेकिन मेहमान टीम को पहली पारी में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करने से नहीं रोक पाई। बांग्लादेश के खिलाफ सबसे तेज एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय दोहरा शतक जड़ने के एक हफ्ते से भी कम समय में किशन ने 195 गेंद में नौ चौकों की मदद से 132 रन की पारी खेली जिससे झारखंड की टीम चार विकेट पर 114 रन से उबरते हुए 340 रन बनाने में सफल रही।

ishan_kishan

ईशान किशन (MI)

सौरभ तिवारी ने किशन का अच्छा साथ निभाते हुए जलज सक्सेना की गेंद पर बोल्ड होने से पहले 97 रन बनाए। दोनों ने पांचवें विकेट के लए 202 रन की साझेदारी की। पहली पारी में 475 रन बनाने वाले केरल ने 135 रन की बढ़त हासिल की। टीम की ओर से सक्सेना ने 75 रन देकर पांच, बासिल थंपी ने 55 रन पर तीन जबकि वैशाख चंद्रन ने 81 रन देकर दो विकेट चटकाए। केरल ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 60 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त को 195 रन तक पहुंचाया।

End of Feed