IND vs SL: जानिए, ऋषभ पंत को लेकर मैच से पहले क्या बोले ईशान किशन?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 3, 2023, 07:54 PM IST

ईशान किशन ने बताया है कि ऋषभ पंत के सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद कैसा था उनका हाल? ईशान किशन ने ऋषभ पंत को फाइटर बताते हुए जल्दी स्वस्थ होकर मैदान में वापसी की बात कही है।

मुंबई: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचौं की टी20 सीरीज का आगाज मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो गया। टी20 में शामिल किए गए ईशान किशन को ऋषभ पंत के सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद टेस्ट टीम में शामिल होने का भी दावेदार माना जा रहा है।

Ishan-Kishan

ईशान किशन(साभार AP)

ऐसे में ईशान किशन ने टेस्ट टीम में शामिल होने के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हुए ऋषभ पंत के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की और बताया कि उन्हें जब ऋषभ पंत के चोटिल होने की सूचना मिली तो उनकी क्या प्रतिक्रिया था। उस दौरान वो रणजी ट्रॉफी मैच में खेल रहे थे।

End of Feed