केएल राहुल या ईशान किशन? विश्व कप के लिए किसे मिले वरीयता, गौतम गंभीर ने सुनाया अपना फैसला

  • Agency by: भाषा
  • Updated Sep 3, 2023, 05:21 PM IST

गौतम गंभीर ने आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम में केएल राहुल और ईशान किशन में से किसे वरीयती दी जानी चाहिए इस विषय पर अपना फैसला सुनाया है।

मुंबई: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि विश्वकप टीम में केएल राहुल पर ईशान किशन को प्राथमिकता मिलनी चाहिए और कहा कि अगर कर्नाटक के बल्लेबाज की रोहित शर्मा या विराट कोहली से प्रतिस्पर्धा चल रही होती तो उनके नाम पर विचार तक नहीं किया जाता। किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को एशिया कप मैच में 82 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी जो उनका एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार चौथा अर्धशतक है। बारिश के कारण यह मैच पूरा नहीं हो पाया था।

Ishan Kishan Gautam Gambhir KL Rahul

ईशान किशन, गौतम गंभीर और केएल राहुल

ईशान किशन को मिलनी चाहिए प्राथमिकता

End of Feed