MS Dhoni: क्या आज का मैच खेलेंगे एमएस धोनी, बयान ने जगाई उम्मीद

MS Dhoni: आईपीएल के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। प्लेऑफ में बने रहने के लिए दोनों टीमों को हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस सीजन पहली बार फैंस को धोनी का दीदार होगा? उनके बयान ने उम्मीद जगा दी है।

MS Dhoni: एक वक्त था जब कटप्पा ने बाहूबली को क्यों मारा सबसे बड़ा सवाल था, लेकिन अगर आप क्रिकेट के फैन हैं तो आईपीएल 2026 के दौरान सबसे बड़ा सवाल धोनी के खेलने या ना खेलने को लेकर है। आईपीएल अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है ऐसे में प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए चेन्नई को अपने घर यानी चेपॉक में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उतरना है। इस मुकाबले में जीत चेन्नई को प्लेऑफ के और करीब ले जाएगी, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या धोनी पहली और आखिरी बार आईपीएल खेलते नजर आएंगे।

ms dhoni

एमएस धोनी (साभार-X)

क्यों जाग रही है धोनी के खेलने की उम्मीद

एमएस धोनी के चेपॉक में खेलने की उम्मीद इसलिए भी ज्यादा हो गई है, क्योंकि मैच की पूर्व संध्या पर उन्होंने प्रशांत वीर के साथ करीब 30-40 मिनट तक नेट्स में बैटिंग की है। इतना ही नहीं एक रिपोर्ट की मानें तो एमएस धोनी दो मैच पहले ही पूरी तरह से फिट हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने टीम हित में प्लेइंग इलेवन को डिस्टर्ब नहीं किया। लेकिन अक्सर अपने फैंस को तरजीह देने वाला थाला आखिरी बार अपने घरेलू मैदान पर खेलने उतर सकते हैं।

End of Feed