IPL 2024:थर्ड अंपायर के गलत निर्णय पर भड़के इरफान पठान, कहा- ये है बेहद शर्मनाक अंपायरिंग

इरफान पठान ने तीसरे अंपायर द्वारा ट्रेविस हेड को नॉटआउट करार दिए जाने के विवादित फैसले पर सवाल उठाए हैं और अंपायरिंग के स्तर को शर्मनाक बताया है।

हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुरुवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरारष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान एक अजीबो-गरीब वाकया देखने को मिला। तीसरे अंपायर ने हैदराबाद के लिए खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड को एक फैसले में नॉटआउट करार दिया। रीप्ले में साफ दिख रहा था कि बैट हवा में है और तीसरे अंपायर ने पूरे फ्रेम देखे बगैर अपना फैसला सुना दिया और ट्रेविस हेड को नॉट आउट करार दिया।

Tavis Head run out

ट्रेविस हेड रन आउट निर्णय(साभार IPL/BCCI/Jio Cinema)

हड़बड़ी में हेड को दिया नॉटआउट

ये वाकया सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर हुआ। ट्रेविस हेड ने आवेश खान के खिलाफ रन लेने की नाकाम कोशिश की और गेंद सीधे स्टंप पर जा लगी। ऐसे में फील्ड अंपायर ने तीसरे अंपायर को दखल देकर फैसला सुनाने को कहा लेकिन तीसरे अंपायर ने सभी सुविधाओं के उपलब्ध होने के बावजूद फैसला सुनाने में जल्दबाजी की और हेड को नॉट आउट करार दिया। उस वक्त हेड 43 गेंद में 58 रन बनाकर खेल रहे थे।

End of Feed