'तुम लोग धोखेबाजी करते हो, तुम्हारे माता-पिता ये सिखाते हैं'... इरफान पठान ने संगकारा के उस रूप का खुलासा किया, जो आज तक किसी ने नहीं जाना

Irfan Pathan Reveals Sledging Incident Of Kumar Sangakkara: श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को दुनिया एक सौम्य खिलाड़ी के रूप में पहचानती आई है जिसने कभी ऐसी कोई हरकत नहीं की जिस वजह से फैंस के मन में उनको लेकर गुस्सा हो। लेकिन अब इरफान पठान ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसके बारे में शायद ही आपने कभी सुना होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने किया बड़ा खुलासा
  • महान पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी कुमार संगकारा को लेकर किया खुलासा
  • जब संगकारा ने मैदान पर की थी स्लेजिंग और परिवार को भी नहीं छोड़ा

क्रिकेट के मैदान पर स्लेजिंग एक जमाने में आम बात थी, पिछले कुछ समय से सख्त नियमों के कारण इसमें थोड़ी कमी जरूर आई लेकिन अब भी मैदान पर खिलाड़ियों के बीच कहासुनी की घटनाएं होती ही रहती हैं। एक समय ऐसा भी था जब स्लेजिंग के लिए कुछ खिलाड़ी बदनाम हो चुके थे और कम ही मौकों पर उन पर एक्शन लिया जाता था। शायद यही वजह थी कि उस दौर में ये घटनाएं रुकती नहीं थीं। ऐसा ही एक किस्सा इरफान पठान ने बयां किया है जो उनके साथ मैदान पर हुआ था, हालांकि जिस खिलाड़ी का उन्होंने जिक्र किया है, वो बेहद शांत स्वभाव वाले खिलाड़ियों के रूप में मशहूर रहा इसलिए पठान का ये खुलासा चौंकाने वाला है।

Irfan Pathan Reveals Incident Of Kumar Sangakkara Sledging Indian team

इरफान पठान ने कुमार संगकारा को लेकर किया बड़ा खुलासा (Instagram/AP)

ये खुलासा ऐसे समय पर आया है जब दो दिन बाद भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने 2005 के एक टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा के साथ हुई एक ऐसी बहस को लेकर खुलासा किया है, जिसके बारे में पहले कभी किसी ने नहीं सुना था। उस तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ी बॉल बॉक्स बदले जाने से खुश नहीं थे। इस नाराजगी से अनजान, पठान (जिन्हें भारत के लिए ओपनिंग करने को कहा गया था) संगकारा के साथ बहस कर बैठे। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने मुथैया मुरलीधरन को दो छक्के मारे और श्रीलंकाई दिग्गज ने भारतीय खिलाड़ियों को "चीटर" (धोखेबाज) कहा, तो वह उन्हें बुरा-भला कहने लगे।

End of Feed