Irfan Pathan IPL Wishlist: आईपीएल 2024 का मंच तैयार हो चुका है। यह संसार के सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग का 17वां सीजन है। रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी के साथ ही फटाफट क्रिकेट का यह महाकुंभ शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। आईपीएल का ओपनिंग मैच एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीजन शुरू होने से आईपीएल 2024 को लेकर अगर आपने अपनी विशलिस्ट नहीं बनाई है तो बना लीजिए।
इरफान पठान की विशलिस्ट (साभार-IPL)
पठान ने बनाई आईपीएल 2024 की विशलिस्ट (Irfan Pathan Wishlist)
सीजन शुरू होने से ठीक पहले पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने इस सीजन से जुड़ी अपनी उम्मीदें बताई है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर आईपीएल 2024 को लेकर अपनी 5 विशलिस्ट बताई है।
1. विराट कोहली का यह दूसरा बेस्ट सीजन होगा। आपको बता दें कि साल 2016 विराट कोहली का बेस्ट सीजन रहा है। इस सीजन विराट ने 4 शतक सहित 973 रन बनाए थे।
2. रोहित शर्मा का यह बेस्ट सीजन होगा। इससे पहले रोहित शर्मा ने साल 2013 में सर्वाधिक 538 रन बनाए थे। यह वो सीजन था जब मुंबई ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी।
3. रियान पराग और अब्दुल समद जैसे युवा खिलाड़ियों के लिए आईपीएल का यह सीजन शानदार रहेगा। अब्दुल समद सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं, जबकि रियान पराग सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रन बनाके आए हैं और वह राजस्थान रॉयल्स का अहम हिस्सा हैं।
4. कुमार कुशाग्र जैसे खिलाड़ी इस सीजन अपना पोजिटिव इंपैक्ट छोड़ेंगे। कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.2 करोड़ की बड़ी राशि में खरीदा है।
5. व्हाइट बॉल क्रिकेट में एक गेंदबाज भारतीय टीम में वापसी करेंगे। पठान का इशारा दीपक चाहर की तरफ हो सकता है।
