पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज के मुंह पर पठान ने जड़ा 'करारा तमाचा', भारत को लेकर की थी यह भविष्यवाणी

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को आड़े हाथों लिया है। आमिर ने भारतीय टीम को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की थी। भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद मोहम्मद आमिर की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है और खूब मीम्स शेयर हो रहे हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज कर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। टीम इंडिया के क्वालीफाई होने के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं, इरफान पठान ने भी आमिर को आड़े हाथों लिया है।

Mohammad Amir

मोहम्मद आमिर की गलती साबित हुई भविष्यवाणी। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

रविवार, 1 मार्च को भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। दरअसल, आमिर ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा और मैच से पहले भी वे अपने इस अनुमान पर अडिग थे कि भारत वेस्टइंडीज से हार जाएगा।

End of Feed