इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड में T20I मैच खेलेगा भारत, सीरीज से पहले पॉल स्टर्लिंग ने छोड़ी कप्तानी

आयरलैंड, बीसीसीआई के साथ लगातार संपर्क में था और इस उम्मीद में था कि उसे साल के अंत में भारत की मेजबानी करने का मौका मिलेगा। अब उन्होंने इसे अंतिम रूप दे दिया है और जून में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी। हालांकि, अभी शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है।

नई दिल्ली। इंग्लैंड के सफेद गेंद के दौरे से पहले विश्व चैंपियन भारत जून में टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए आयरलैंड का दौरा करेगा। आयरलैंड के हाई परफोरमेंस निदेशक ग्राहम वेस्ट ने इस सीरीज की पुष्टि तब की जब उन्होंने पॉल स्टर्लिंग के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान के पद से हटने के फैसले की घोषणा की।

IRE vs IND T20

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी भारतीय टीम। फाइल फोटो

आयरलैंड, बीसीसीआई के साथ लगातार संपर्क में था और इस उम्मीद में था कि उसे साल के अंत में भारत की मेजबानी करने का मौका मिलेगा। अब उन्होंने इसे अंतिम रूप दे दिया है और जून में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी।

End of Feed