टीम इंडिया को धड़ाम करने वाले राजस्थान के जय मूंदड़ा, लिंक्डइन पर ढूंढ रहे हैं नौकरी

Jai Moondra: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब जीतने वाले आयरलैंड के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा की लिंक्डइन प्रोफाइल वायरल हो गई है, जहां वह IT सेक्टर में नई नौकरी ढूंढ रहे हैं।

Jai Moondra: क्रिकेट के मैदान पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों को परेशान करने वाले आयरलैंड के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा इन दिनों एक अलग पिच पर बैटिंग कर रहे हैं। भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब जीतने वाले इस गेंदबाज की लिंक्डइन प्रोफाइल वायरल हो गई है, जहां वह IT सेक्टर में नई नौकरी ढूंढ रहे हैं। राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले 29 साल के मूंदड़ा के पास आज भी भारतीय पासपोर्ट है। वह 2021 में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में मास्टर्स करने आयरलैंड गए थे। पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट का जुनून भी जारी रखा और आयरलैंड की तरफ से इंटरनेशनल डेब्यू किया।

Jai Moondra (1)

जय मूंदड़ा (फोटो साभार- Jai Moondra)

भारतीय टीम को हराने में निभाई बड़ी भूमिका

अपनी पहली ही सीरीज में जय ने विश्व चैंपियन भारतीय टीम की बल्लेबाजी की धज्जियां उड़ा दीं। दूसरे टी20 में तो उन्होंने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को जीरो पर पवेलियन भेज दिया। सीरीज में वह दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बनकर उभरे। रोहित-विराट वाली बैटिंग लाइनअप उनकी रफ्तार और स्विंग के आगे बेबस दिखी। हालांकि, कहानी का दूसरा पहलू चौंकाने वाला है। सितंबर 2022 में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री पूरी करने के बाद मूंदड़ा ने इंटेल में प्रोडक्ट डेवलपमेंट इंजीनियर के तौर पर जॉइन किया था। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल बताती है कि उन्होंने जून 2025 में इंटेल को अलविदा कह दिया। फिलहाल वह किसी कंपनी से नहीं जुड़े हैं।

End of Feed