संजू सैमसन सहित राजस्थान के 6 खिलाड़ियों पर है फ्रेंचाइजियों की नजर

आईपीएल में ट्रेड विंडो के तहत राजस्थान रायल्स के खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा नजर है। सबसे ज्यादा चर्चा संजू सैमसन को लेकर है। सैमसन और राजस्थान की टीम आपसी सहमति से अलग होने का फैसला करते हैं या नहीं इसका पता नहीं चल पाया है।

राजस्थान रॉयल्स 2026 आईपीएल के लिए अपनी टीम की संरचना पर फिर से विचार कर सकती है जिसमें कम से कम छह खिलाड़ियों के लिए विभिन्न फ्रैंचाइजी ने ‘ट्रेड-ऑफ’ (खिलाड़ियों की अदला बदली) में दिलचस्पी दिखाई है। राजस्थान रॉयल्स ने द्वारा कोई नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन जिन खिलाड़ियों के लिए ट्रेड-ऑफ की मांग सबसे अधिक होगी, उनमें से एक उनके लंबे समय के कप्तान संजू सैमसन हो सकते हैं। सैमसन और राजस्थान की टीम आपसी सहमति से अलग होने का फैसला करते हैं या नहीं इसका पता नहीं चल पाया है। टीम के पास ध्रुव जुरेल के रूप में दूसरा विकेटकीपर बल्लेबाज है जो सैमसन जैसा प्रभावशाली है।

Rajasthan Royals

राजस्थान रॉयल्स (साभार-X)

आईपीएल में अभी खास तौर पर दो टीमों को बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज की जरूरत है। चेन्नई सुपर किंग्स जिसके आइकन खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी अगले आईपीएल सत्र के शुरू होने पर अपने 45वें जन्मदिन से कुछ महीने दूर होंगे। दूसरी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स हो सकती है जो पूरे टूर्नामेंट के दौरान क्विंटन डिकॉक और रहमानुल्लाह गुरबाज पर ज्यादा भरोसा नहीं जताना चाहेगी।

End of Feed