Purple Cap IPL 2025: पर्पल कैप की रेस में टॉप पर प्रसिद्ध कृष्णा कायम, अबतक इन 5 गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट

IPL 2025 Purple Cap Holder List, Most Wickets taker in IPL 2025 (आईपीएल 2025में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज): इंडियन प्रीमियर लीग के प्रत्येक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज को अंत में पर्पल कैप बतौर पुरस्कार के रूप में दी जाती है। आईए जानते हैं आईपीएल के 18वें सीजन में कौन से गेंदबाज चल रहे हैं विकेटों की रेस में सबसे आगे?

IPL Purple Cap 2025 | Most Wickets in IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 18वें सीजन का आगाज 22 मार्च,2025 को कोलकाता के ऐतिहासिक इडेन गार्डन्स मैदान पर होने जा रहा है। पहले मुकाबले में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स और रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच भिड़ंत होगी। इस बार टूर्नामेंट में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। लीग चरण में कुल 70 मैच खेले जाएंगे जिसमें सभी टीमें 14-14 मैच खेलेंगी। आईपीएल में चौकों छक्कों की बारिश के बीच गेंदबाज स्टंप्स और गिल्लियां बिखेकर विकटों की झड़ी लगाते हैं। इसी क्रम में सभी 10 टीमों के गेंदबाजों के बीच सबसे ज्यादा विकेट लेने की होड़ मची रहती है। आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज को अंत में पर्पल कैप अवॉर्ड दिया जाता है। आईए जानते हैं साल 2008 से 2024 तक कौन से प्लेयर्स विकेटों की रेस में सबसे आगे रहते हुए पर्पल कैप अपने नाम कर चुके हैं? साथ ही मौजूदा सीजन(IPL 2025) में विकेट चटकाने के मामले में कौन से पांच गेंदबाज चल रहे हैं सबसे आगे?

IPL 2025 Purple Cap Winner

आईपीएल 2025 पर्पल कैप विनर

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप-5 गेंदबाज (Top Five Wicket Takers in IPL 2025)

क्रमांकखिलाड़ीमैचविकेट
1प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटन्स)1019
2जोश हेज़लवुड(आरसीबी)1018
3अर्शदीप सिंह(पंजाब किंग्स)1116
4नूर अहमद (चेन्नई सुपर किंग्स)1116
5ट्रेंट बोल्ट(मुंबई इंडियन्स)1116

End of Feed