IPL Match Today, 19 April 2024: आज लखनऊ और चेन्नई के बीच कांटे की टक्कर, जानें मैच से जुड़ी हर जानकारी

IPL 2024 Today Match, LSG vs CSK : इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज (19 अप्रेल 2024) को केवल एक मैच खेला जाने वाला है। इस मैच में दो धुरंधर टीमें एक दूसरे से भिड़ंत होने वाली है। पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर अपने पहले खिताब की तलाश में जुटी लखनऊ सुपर जायंट्स से होने वाली है।

IPL 2024 Today Match LSG vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। ऐसे में (19 अप्रेल 2024) को दर्शकों को दो मजबूत टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। आज के मैच में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) समेत कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर होंगे। मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) से होने वाली है। मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी केएल राहुल (KL Rahul) के हाथों में है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj gaikwad) के हाथों में है।

LSG vs CSK

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (फोटो- BCCI/IPL)

आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अब तक कुल 6 मैच खेले हैं और इसमें से 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। टीम की शुरुआत काफी खराब रही थी। टीम को पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने हराया था। इसके बाद उन्होंने लगातार तीन मैच जीतकर दमकार वापसी की। हालांकि लखनऊ को पिछले दो मुकाबलों में दिल्ली और कोलकाता से हार मिली है। ऐसे में वे जीत के ट्रेक पर लौटना चाहेंगे।

End of Feed