IPL Match Today, 15 April 2024: आज बेंगलुरु के सामने होगी हैदराबाद की चुनौती, जानें मैच से जुड़ी हर जानकारी

IPL 2024 Today Match, RCB vs SRH : इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज (15 अप्रेल 2024) को केवल एक मैच खेला जाने वाला है। इस मैच में दो धुरंधर टीमें एक दूसरे से भिड़ंत होने वाली है। 2016 की आईपीएल विजेता सनराइजर्स हैदराबाद अपने पहले खिताब की तलाश में जुटी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से टकराने वाली है।

IPL 2024 Today Match RCB vs SRH : इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। ऐसे में (15 अप्रेल 2024) को दर्शकों को दो मजबूत टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। आज के मैच में पैट कमिंस (Pat cummins), विराट कोहली (Virat Kohli) समेत कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर होंगे। मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) से होने वाली है। इसमें आरसीबी की कमान फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis) के पास होगी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस (Pat cummins) के पास है।

RCB vs SRH

आरसीबी बनाम एसआरएच (फोटो- IPL/BCCI)

आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद का सफर

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक कुल 5 मैच खेले हैं। इसमें से टीम को 3 मैचों में जीत मिली है। सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब रही थी। टीम को पहले मैच में केकेआर से हार मिली थी। हालांकि इसके बाद उन्होंने एमआई के खिलाफ विशाल जीत दर्ज करके वापसी की। टीम को गुजरात टाइटंस ने अगले ही मैच में शिकस्त दे दी। लेकिन हैदराबाद ने दमदार वापसी की और पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया। ऐसे में टीम जीत के रथ को जारी रखना चाहेगी।

End of Feed