पोलार्ड और डेविड को भारी पड़ा सूर्या की मदद करना, लगाया गया जुर्माना

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 20, 2024, 09:29 PM IST

सूर्यकुमार यादव की मदद करना टिम डेविड और काइरन पोलार्ड को भारी पड गया। 18 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें (आईपीएल) की आचार संहिता का उल्लंघन करते पाया गया जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया।

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज टिम डेविड और बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड पर 18 अप्रैल को मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना मैच का एक वीडियो वायरल होने के कारण खड़े हुए विवाद के बाद लगाया गया है। इस वीडियो में दिख रहा था कि पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के सदस्य और सहयोगी स्टाफ कथित रूप से बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को रिव्यू लेने के लिए कह रहे थे जो आईपीएल की आचार संहिता के खिलाफ है।

Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव (साभार-IPL)

आईपीएल की शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘डेविड और पोलार्ड ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.20 के अंतर्गत लेवल एक का अपराध किया है। डेविड और पोलार्ड पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। ’’

End of Feed