हो गया ऐलान! इस दिन गोवा में होगी आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी

आईपीएल 2027 के लिए मिनी ऑक्शन की तारीखों का ऐलान गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने कर दिया है। गोवा में इस दिन होगी खिलाड़ियों की नीलामी।

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अध्यक्ष अरुण धूमल ने बुधवार को कहा कि आईपीएल की नीलामी दिसंबर के मध्य में गोवा में आयोजित की जाएगी। तीन पिछले चरणों के विदेश में आयोजित होने के बाद आईपीएल नीलामी भारत लौट रही है। धूमल ने कहा,'हमने नीलामी के लिए गोवा तय कर दिया है। संभावित तारीखें 15 से 16 दिसंबर हैं।' नीलामी के पिछले तीन चरण दुबई, जेद्दा (मेगा नीलामी) और अबुधाबी में आयोजित किए गए थे। धूमल ने पहले कहा था कि नीलामी को भारत वापस लाना एक सोचा-समझा प्रयास था। यह एक दिन का आयोजन होगा क्योंकि यह एक ’मिनी नीलामी’ है।

ipl 2027 Auction

आईपीएल 2027 नीलामी की तारीख (फोटो क्रेडिट AI Generated/News Room Varified)

(डेवलपिंग स्टोरी)

End of Feed