IPL 2026, SRH vs RR Match Preview: हैदराबाद के खिलाफ फिर तैयार राजस्थान के रजवाड़े, सूर्यवंशी का चलेगा प्रकोप या ईशान के लड़ाके दिखाएंगे दम

IPL 2026, SRH vs LSG Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में आज (13 अप्रैल 2026) सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत हो रही है। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जानिए इस मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातें-

IPL 2026, SRH vs RR Match Preview: बेहतरीन फॉर्म में चल रही राजस्थान रॉयल्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां जब सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी तो उसकी नजरें शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत करने पर टिकी होंगी। रॉयल्स ने मौजूदा सत्र में लगभग हर विभाग में अपना दबदबा दिखाया है। चार मैच में चार जीत टीम के दबदबे को दिखाती है। टीम के पास खतरनाक शीर्षक्रम और बेहद संतुलित गेंदबाजी आक्रमण है। टीम की सफलता में यशस्वी जायसवाल और किशोर स्टार वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार सलामी जोड़ी की अहम भूमिका रही है जिन्होंने पावरप्ले में लगातार विरोधी टीम के आक्रमण को ध्वस्त किया है।

RR vs SRH Preview

हैदराबाद बनाम राजस्थान मैच प्रीव्यू

जायसवाल और सूर्यवंशी कर रहे हैं कमाल

जायसवाल और सूर्यवंशी की निडर बल्लेबाजी ने उन्हें मौजूदा सत्र की सबसे खतरनाक जोड़ियों में से एक बना दिया है। तीसरे नंबर पर ध्रुव जुरेल ने स्थिरता दी है और यह सुनिश्चित किया है कि टीम लय नहीं खोए। कप्तान रियान पराग की अगुआई वाले मध्य क्रम की अब तक अधिक परीक्षा नहीं हुई है। हालांकि मध्य क्रम के बल्लेबाज अब तक मिले सीमित मौकों का पूरा फायदा नहीं उठा पाए हैं और शायद यह टीम के दमदार अभियान में एकमात्र चिंता की बात है। रॉयल्स की गेंदबाजी में हालांकि मौजूदा सत्र में काफी सुधार दिख रहा है। पिछले सत्र में गेंदबाजों की नाकामी के कारण नौवें स्थान पर रहने के बाद वे कहीं अधिक अनुशासित और खतरनाक आक्रमण के रूप में लौटे हैं। जोफ्रा आर्चर ने तेजी और सटीकता के साथ गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई की है जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने कोण और उछाल का इस्तेमाल करके विरोधी बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। संदीप शर्मा और तुषार देशपांडे ने उनका अच्छा साथ दिया है। बीच के ओवरों में रवि बिश्नोई सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। वह नौ विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाजों की सूची में सबसे ऊपर हैं जबकि रविंद्र जडेजा के टीम से जुड़ने से स्पिन विभाग को और मजबूती मिली है।

End of Feed