IPL 2026, SRH vs RR Match Pitch Report: आईपीएल 2026 में आज सनराइजर्स हैदराबाद-राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला, जानिए कैसी होगी हैदराबाद की पिच

IPL 2026, SRH vs RR Match Pitch Report: आज (13 April 2026) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 21वां मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टक्कर होने वाली है। मुकाबले का आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यहां हम जानेंगे आज होने वाले हैदराबाद-राजस्थान मैच की पिच रिपोर्ट और इस मैदान से जुड़े खास व दिलचस्प आंकड़े-

IPL 2026, SRH vs RR Match Pitch Report: टी20 क्रिकेट में दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे महंगी लीग आईपीएल के 19वें संस्करण में आज 21वां मुकाबला आज (13 अप्रैल 2026) शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals) से होगा। मैच हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस मैच में हैदराबाद की कप्तानी एक बार फिर ईशान किशन (Ishan Kishan) करते नजर आएंगे। वहीं राजस्थान की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के हाथों में होगी। इस मैच से पहले हैदराबाद की टीम अपने चार मैचों में एक जीत और तीन मैच हार चुकी है। जबकि राजस्थान की टीम बेहतरीन फॉर्म में चल रही है और अपने चारों मुकाबले जीतकर पॉइंट टेबल में टॉप पर है।

RR vs SRH Pitch Report

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स पिच रिपोर्ट

गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में राजस्थान आगे

राजस्थान रॉयल्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां जब सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी तो उसकी नजरें शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत करने पर टिकी होंगी। रॉयल्स ने मौजूदा सत्र में लगभग हर विभाग में अपना दबदबा दिखाया है। चार मैच में चार जीत टीम के दबदबे को दिखाती है। टीम के पास खतरनाक शीर्षक्रम और बेहद संतुलित गेंदबाजी आक्रमण है। टीम की सफलता में यशस्वी जायसवाल और किशोर स्टार वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार सलामी जोड़ी की अहम भूमिका रही है जिन्होंने पावरप्ले में लगातार विरोधी टीम के आक्रमण को ध्वस्त किया है। जायसवाल और सूर्यवंशी की निडर बल्लेबाजी ने उन्हें मौजूदा सत्र की सबसे खतरनाक जोड़ियों में से एक बना दिया है। तीसरे नंबर पर ध्रुव जुरेल ने स्थिरता दी है और यह सुनिश्चित किया है कि टीम लय नहीं खोए। कप्तान रियान पराग की अगुआई वाले मध्य क्रम की अब तक अधिक परीक्षा नहीं हुई है। हालांकि मध्य क्रम के बल्लेबाज अब तक मिले सीमित मौकों का पूरा फायदा नहीं उठा पाए हैं और शायद यह टीम के दमदार अभियान में एकमात्र चिंता की बात है। रॉयल्स की गेंदबाजी में हालांकि मौजूदा सत्र में काफी सुधार दिख रहा है। पिछले सत्र में गेंदबाजों की नाकामी के कारण नौवें स्थान पर रहने के बाद वे कहीं अधिक अनुशासित और खतरनाक आक्रमण के रूप में लौटे हैं। जोफ्रा आर्चर ने तेजी और सटीकता के साथ गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई की है जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने कोण और उछाल का इस्तेमाल करके विरोधी बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। संदीप शर्मा और तुषार देशपांडे ने उनका अच्छा साथ दिया है। बीच के ओवरों में रवि बिश्नोई सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। वह नौ विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाजों की सूची में सबसे ऊपर हैं जबकि रविंद्र जडेजा के टीम से जुड़ने से स्पिन विभाग को और मजबूती मिली है।

End of Feed