IPL 2026 Schedule: इस कारण से हो रही आईपीएल शेड्यूल जारी करने में देरी? BCCI ने तस्वीर कर दी साफ

IPL 2026 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शेड्यूल का ऐलान अभी तक नहीं किया जा सका है। बीसीसीआई ने इसके पीछे का कारण स्पष्ट किया है। आईपीएल 2026 की तैयारियों में यह विलंब चुनाव और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के कारण हो रहा है, लेकिन बोर्ड यह सुनिश्चित करना चाहता है कि सभी मैच बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से हों।

नई दिल्ली, आईएएनएस। भारतीय क्रिकेट फैंस आईपीएल 2026 के शेड्यूल का बेसब्री से इंतजार कर रह हैं। 26 मार्च से 31 मई तक खेले जाने वाली दुनिया की सबसे महंगी लीग का पूरा शेड्यूल नहीं जारी किया गया है। फैंस के इंतजार बीच बीसीसीआई ने पूरा कार्यक्रम अभी ना जारी करने के पीछे का कारण स्पष्ट कर दिया है।

IPL 2026 Schedule

IPL 2026 Schedule- Photo BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शेड्यूल का ऐलान अभी तक नहीं किया जा सका है। कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। बीसीसीआई इंतजार कर रही है कि राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाए। उसके बाद आईपीएल 2026 के शेड्यूल की घोषणा की जाए ताकि चुनाव और मैचों के बीच क्लैश वाली स्थिति न बने। इसके अलावा, बीसीसीआई कुछ टीमों के होम वेन्यू निर्धारित करने का भी इंतजार कर रहा है।

End of Feed