IPL 2026, RR vs CSK Pitch Report: आईपीएल 2026 में आज राजस्थान रॉयल्स-चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत, जानिए कैसा होगा गुवाहाटी में पिच आज की पिच का हाल

IPL 2026, RR vs CSK Pitch Report In Hindi Today Match: आज (30 March 2026) आईपीएल के 19वें सीजन का तीसरा मुकाबला पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पहले सीजन की विजेता राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन जयपुर के सेकेंड होम ग्राउंड गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आईए जानते हैं गुवाहाटी के मैदान की पिच रिपोर्ट, खास आंकड़े व मौसम का हाल।

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings Match Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का तीसरा मुकाबला पहले सीजन की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स और पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings) के खेला जाएगा। ये मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के दूसरे होम ग्राउंड यानी गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium Guwahati) में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स की कमान नए कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) के हाथों में होगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़(Ruturaj Gaikwad) के हाथों में होगी। आईपीएल 2026 का तीसरा मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।

Rajasthan Royals vs Chennai Super kings Guwahati Pitch Report

राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, गुवाहाटी पिच रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड (Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings Head to Head)

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 31 मैच खेले गए हैं। इनमें से 15 मैच में राजस्थान और 16 में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की है। इस लिहाज से देखें तो दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले गए थे। दोनों ही मैच में बाजी राजस्थान के हाथ लगी थी। राजस्थान ने दोनों ही मैच लक्ष्य को पीछा करते हुए जीते थे। राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए पिछले 5 मैच में भी मुकाबला एक तरफा रहा है। राजस्थान ने इनमें से 4 मैच में जीत दर्ज की जबकि सीएसके एक बार जीत का स्वाद चख सकी। ऐसे में युवा टीम के साथ सीएसके इस समीकरण को इस बार बदलने की पुरजोर कोशिश करेगी।

End of Feed