IPL 2026 Purple Cap: डबल हेडर के बाद ऐसा है पर्पल कैप का हाल, टॉप-2 में CSK का गेंदबाज

IPL 2026 Purple Cap: आईपीएल के 45वें और 46वें मुकाबले के बाद पर्पल कैप की लिस्ट में बदलाव आया है। वर्तमान में भारतीय गेंदबाजों का जलवा रहा है। भुवनेश्वर कुमार ने फिर से टॉप पर कब्जा जमा लिया है। वहीं, जोफ्रा आर्चर को पीछे छोड़ CSK के अंशुल कंबोज ने टॉप-2 में एंट्री कर ली है। कगिसो रबाडा ने ईशान मलिंगा को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर कब्जा जमा लिया है।

IPL 2026 Purple Cap: Purple Cap In IPL 2026: आईपीएल 2026 में 3 मई को सुपर संडे के तहत दो मुकाबले खेले गए। 45वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से हुआ। मैच में केकेआर ने बाजी मारी। दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटन्स (GT) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से हुआ। डबल हेडर के मुकाबलों के बाद पर्पल कैप लीडरबोर्ड में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ।जीटी के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने पंजाब के खिलाफ दो विकेट लेकर टॉप-3 में एंट्री कर ली है। एसआरएच के ईशान मलिंगा पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं। सीएसके के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने तीन लेकर टॉप-2 में एंट्री मार ली है। वहीं, आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) पर्पल कैप (Purple Cap) पर कब्जा जमाए हुए हैं।

IPL 2026 Purple Cap

आईपीएल पर्पल कैप 2026

आईपीएल 2026 पर्पल कैप लीडरबोर्ड (IPL Purple Cap 2026)

क्रमखिलाड़ीमैचविकेट4/5
1भुवनेश्वर कुमार (RCB)9170/0
2अंशुल कंबोज (CSK)9170/0
3कगिसो रबाडा (GT)10160/0
4जोफ्रा आर्चर (RR)10150/0
5ईशान मलिंगा (SRH)10151/0

End of Feed