IPL 2026 Points Table: गुजरात ने लगाई छलांग, देखें प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल

IPL 2026 Points Table: आईपीएल के 52वें मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल और रोमांचक हो गई है। गुजरात ने राजस्थान को हराकर टॉप-2 में जगह बना ली है।

IPL 2026 Points Table: आईपीएल के 52वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान को 77 रन से हरा दिया। राजस्थान के सामने 230 रन का लक्ष्य था, लेकिन राशिद खान की शानदार गेंदबाजी के सामने राजस्थान की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 152 रन बनाकर ढेर हो गई। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने टॉप-2 में जगह बना ली है जबकि राजस्थान रॉयल्स चौथे नंबर पर बनी हुई है।

IPL Points Table

आईपीएल प्वाइंट्स टेबल (साभार-X)

DC vs CSK मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल

राजस्थान और गुजरात के बीच होने वाले इस मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव आया है। पंजाब किंग्स की टीम अब भी टॉप पर बनी हुई है, लेकिन गुजरात ने नंबर दो पर जगह बना ली। राजस्थान की टीम 12 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।

क्रमांकटीममैचजीत/टाई (W)हार (L)प्वाइंट्स (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1सनराइजर्स हैदराबाद117414+0.737
2गुजरात टाइटंस117414+0.228
3पंजाब किंग्स106/1313+0.571
4रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू106412+1.234
5राजस्थान रॉयल्स116512+0.082
6चेन्नई सुपर किंग्स105510+0.151
7कोलकाता नाईट राइडर्स8264-0.751
8मुंबई इंडियंस10376-0.649
9लखनऊ सुपर जायंट्स9274-1.076

क्या कहता है प्लेऑफ का गणित (IPL 2026 Play Off Qualification Scenario)

52वें मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल की रेस रोमांचक हो गई है। टॉप-2 पर पंजाब और गुजरात की टीम बनी हुई है।। साल 2022 से लगातार आईपीएल में 10 टीमें खेल रही है। 10 टीमों के बीच प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण सिंपल है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आपको कम से कम 16 प्वाइंट की दरकार होती है। 2022 से अब तक केवल साल 2024 में ऐसा हुआ था जब 14 प्वाइंटस के साथ भी टीम प्लेऑफ में पहुंच गई थी। साल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 अंक साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई किया था, लेकिन यह रेअर है कि 14 अंक के साथ कोई टीम प्लेऑफ में पहुंचे। फिलहाल प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आरसीबी, पंजाब, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स सबसे बड़ी दावेदार है।

End of Feed