IPL 2026 Points Table: लखनऊ को हराकर टॉप-4 में राजस्थान, जानें किस पोजीशन पर कौन सी टीम

आईपीएल 2026 अंक तालिका, पॉइंट्स टेबल, आईपीएल ऑरेंज कैप, पर्पल कैप किसके पास है, टुडे मैच मैन ऑफ़ द मैच अपडेट, हाइलाइट्स: आईपीएल 2026 के 64वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। इस जीत के साथ उसने अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

IPL 2026 Points Table, आईपीएल 2026 आज का मैच, पॉइंट्स टेबल, पर्पल और ऑरेंज कैप अपडेट: वैभव सूर्यवंशी की 93 और ध्रुव जुरेल की 53 रन की पारी के दम पर राजस्थान ने करो या मरो मैच में लखनऊ को 7 विकेट से हरा दिया। राजस्थान ने जरूरी 221 रन का लक्ष्य 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह राजस्थान की इस सीजन 7वीं जीत है, जबकि लखनऊ की यह 13 मैच में 9वीं हार है। इस जीत के साथ राजस्थान ने प्वाइंट्स टेबल में टॉप-4 में जगह बना ली है जबकि लखनऊ की टीम सबसे आखिरी पायदान पर है।

RR VS LSG मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल

राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर इस सीजन अपनी 7वीं जीत दर्ज कर ली। इसके साथ ही 13 मैच में उसके 14 अंक हो गए हैं और प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीद और भी मजबूत हो गई है। अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे केवल अपना आखिरी मुकाबला जीता होगा। दूसरी तरफ लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ से बाहर निकल चुकी है।

End of Feed