IPL 2026 Points Table: प्लेऑफ की 3 टीम तय, चौथी के लिए लड़ाई जारी, जानें प्वाइंट्स टेबल में किस पोजीशन पर कौन सी टीम

IPL 2026 Points Table: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए आईपीएल के 63वें मैच के बाद आईपीएल 2026 के अंक तालिका में बड़ा बदलाव आया है। टूर्नामेंट इस मुकाबले के बाद चलिए जानते हैं कि किस पोजीशन पर कौस सी टीम है?

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में ईशान किशन की शानदार 70 रन की पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद के सामने जीत के लिए 181 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ईशान के अलावा हेनरिक क्लासेन ने 47 रन की अहम पारी खेली। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने डेवाल्ड ब्रेविस के 44 और कार्तिक शर्मा के 32 रन की पारी के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन का स्कोर खड़ा किया। हैदराबाद की इस जीत ने उसे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करा दिया। अब आरसीबी के अलावा हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने भी प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। चौथी टीम के लिए लड़ाई अब भी जारी है।

ipl 2026 points table

आईपीएल 2026 अंक तालिका (साभार-X)

CSK vs SRH मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए आईपीएल के 63वें मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव आया है। आरसीबी 18 प्वाइंट के साथ अब भी टॉप पर है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। चौथी टीम अब भी तय नहीं है और इसके लिए पंजाब, राजस्थान और कोलकाता के बीच लड़ाई जारी है।

End of Feed